अकबरपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के संबंध में दिए निर्देश
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।