घिरोर: घिरोर में तेज़ रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
भईया लाल और सुनील निवासी ग्राम सरिया थाना भोगांव बाईक से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए करहल रोड से बरनाहल की तरफ जा रहे थे तभी घिरोर तहसील के नजदीक कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएससी गोधना में भर्ती कराया जहां घयलो का उपचार किया