बैतूल नगर: सल्फास खाने से युवक की हालत गंभीर, मुलताई से जिला अस्पताल रेफर, आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 28 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नंदबोही निवासी पंजाब, पिता मगडू, उम्र 28 वर्ष, ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र