मंझनपुर: अमन और भाईचारे की दुआओं के बीच मंझनपुर के ईदगाह में अदा हुई ईदुल अजहा की नमाज, उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
मंझनपुर स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मौलाना इकबाल अहमद एहसानी ने नमाज अदा कराई। नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और देश में अमन, भाईचारा तथा खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।