बेरमो: बेरमो में गौ सम्मान को लेकर पीएम के नाम ज्ञापन, सख्त कानून और अलग मंत्रालय की मांग
Bermo, Bokaro | Apr 27, 2026 बेरमो में गौ सम्मान आह्वान अभियान’ ने अब जोर पकड़ लिया है।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे स्थानीय नागरिकों और गोसेवकों ने एकजुट होकर पीएम यानी देश के प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन बेरमो BDO मुकेश कुमार को सौंपा है। इस पहल के बाद पूरे क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।