सांगानेर: जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में सेठी कॉम्प्लेक्स पुरोहित जी के कटले में अचानक भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर माणक चौक थाना इलाके के त्रिपोलिया बाजार में सेठी कॉम्प्लेक्स मणिहारी कटला (पुरोहित जी का कटला) में अचानक भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हर काम मच गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वही दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।