बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भंगरोटू कन्या स्कूल के विलय पर सरकार को घेरा, फैसले पर पुनर्विचार की मांग
नेरचौक : बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश सरकार के शिक्षा संबंधी निर्णयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला भंगरोटू का बॉयज स्कूल में विलय छात्राओं के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को शिक्षा विभाग के समक्ष उठाने वाले प्रधानाचार्य को नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पहले विद्यालय को यथावत रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार का वर्तमान निर्णय उसके विपरीत है।
Daily Himachal News Dhn24×7 Inderr Singh Gandhi Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur