बरेली: महादेव सेतु के पिलर के फाउंडेशन में दरार के फोटो वायरल, दुकानदारों ने डीएम, मेयर और नगर आयुक्त से की शिकायत
बरेली। महादेव सेतु के एक पिलर के फाउंडेशन दरार आ गई है। इसकी सूचना पर पूरे बाजार में हडकंप मच गया। शुक्रवार को दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर दरार के फोटो को तेजी से वायरल कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने पिलर के फाउंडेशन में दरार आने की शिकायत मेयर, जिलाधिकारी और नगरायुक्त तक से की है। सेतु निगम, स्मार्ट सिटी और कार्यदायी कंपनी में खलबली मच गई। फिलहाल पिलर के