कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 10, 2026 गत अप्रैल माह में कैराना कोतवाली में मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सुहैल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि विपक्षियों ने पानीपत रोड पर स्थित फर्नीचर शोरूम पर आकर उसके, उसके चाचा रईस व चचेरे भाई उमेर के साथ गाली—गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।