जबलपुर: प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बदमाश घड़ी चौक पर फेंककर भागे
जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक बिल्डर का अपहरण कर बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बिल्डर को जीरो डिग्री इलाके में ले जाकर पीटा और बाद में घड़ी चौक पर छोड़कर फरार हो गए। घायल बिल्डर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बिल्डर सतीश पाण्डेय के परिजनों के अनुसार, सूरतलाई स्थित प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप न देने पर यह हमला कराया गया