दतिया नगर: दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च दोषियों को फांसी की मांग
भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र क़े ग्राम मदनपुरा की एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, हत्या एवं शव को पेट्रोल डालकर जलाने की हृदय विदारक घटना के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी दतिया द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जाहिर किया व दोषियों को फांसी की मांग की.