जसवंतनगर: ग्राम राजपुर के पास बंबा में पलटी श्रद्धालुओं से भरी कार, शीशे तोड़कर 6 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया
बलरई थाना क्षेत्र में ब्रह्माणी देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ग्राम राजपुर के पास घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी से भरे बंबा में पलट गई। कार में सवार जसवंतनगर के ग्राम कैस्त निवासी छह श्रद्धालु अंदर फंस गए। खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।