नौगढ़: विशेषश्वरपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत, कई मजदूर झुलसे
नौगढ़ के विशेषश्वरपुर में शुक्रवार सुबह 10 बजे को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ट्रक की बॉडी से छू जाने से चालक अशोक कुमार (25) की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया। जबकि ट्रक में सवार कई मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग ने लाइन ढीली होने की बात स्वीकार करते हुए जांच शुरू कर दी है।