पेण्ड्रा रोड गौरेला: अमरपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास खड़े मैजिक वाहन में संचालित चखना दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले किया
मैजिक वाहन में चखना दुकान संचालित की जा रही थी। देर रात अचानक वाहन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मैजिक वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका।