बलिया: जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राहत बांटी, दिया सहारा
Ballia, Ballia | Apr 19, 2026 जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर रविवार की दोपहर 2 बजे किया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित की।