बिंदकी: बिंदकी-खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में महाराणा सांगा की जयंती पर अमर शहीदों को किया गया नमन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी-खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा हिंदू समाज द्वारा देश को आजाद कराने वाले अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित 52 अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विशाल गौरव यात्रा निकाली गई तथा संकल्प दिवस समारोह आयोजित किया गया।