शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मॉनीटरिंग सेल, थाना कांट पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के आधार पर वर्ष 2007 में दर्ज मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को कठोर सजा सुनाई है।