ग्वालियर गिर्द: झांसी रोड थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के फांसी लगाने का मामला परिजनों ने एसपी ऑफिस पर किया धरना प्रदर्शन
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में आटो को लेकर आरपीएफ पुलिस पर आरोप लगाने वाले आटो मालिक कमल कुशवाहा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज मृतक के परिजनों ने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।