बरेली: सुभाषनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के रहने वाले स्थानीय लोगों ने दबंगों पर लगाया ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के रहने वाले स्थानीय लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दबंगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।