बरेली: थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में छात्र को टीचर द्वारा बुरी तरह पीटा पर, बीएसए ने किया सस्पेंड
दलित छात्र को बेरहमी से पीटने का फोटो मीडिया में वायरल होने के बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक रचनी गंगवार को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच शुरू हो गई है। दहशत की वजह से छात्र दूसरे दिन भी स्कूल नहीं पहुंचा।विकासखंड भदपुरा के प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर अब्दुल रहमान में गांव के ही एक छात्र चौथी क्लास में पढ़ता है।