महोबा: महोबा के बरबई स्टैंड के पास रोडवेज बस से उतरते समय गिरी महिला की मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के कहरा निवासी 40 वर्षीय सम्पत यादव महोबा डिपो की बस में सवार होकर भरुआ सुमेरपुर से आ रही थी। तभी बरबई स्टैंड पर रोडवेज बस से उतरते समय गिरने से घायल महिला की झांसी रेफर के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है।