भोरे: लच्छिचक शिवालय के पास पुलिस ने एक बाइक व 63 लीटर देशी शराब किया बरामद, बाइक छोड़ तस्कर हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक शिवालय के पास पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक व एक बोरे में रखे 63 लीटर शराब को बरामद कर लिया। वहीं इस कार्रवाई में तस्कर बाइक छोड़ फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस क्रम में एक बाइक सवार बाइक पर बोरे में शराब लेकर आ रहा था। पुलिस की चेकिंग देख बाइक सवार बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा।