मिर्ज़ापुर: थाना पड़री और एसओजी की पुलिस ने 50 लाख की अवैध गाजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
थाना पडरी व एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर चार पहिया वाहन होंडा सिटी में सवार पांच व्यक्तियों को कार में छुपा कर ले जा रहे। अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए के गाजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसमें चार आरोपी पड़री थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी हैं। एक आरोपी प्रयागराज जनपद का रहने वाला है।