काराकाट: काराकाट के मोथा मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Karakat, Rohtas | Apr 17, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र में मोथा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी की मृत्यु हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्वामीनाथ पासी ग्राम जयश्री के निवासी थे और अमरूद के बगीचे से अपने घर लौट रहे थे।