प्रतापपुर: ग्राम दुरती में आयोजित सुशासन तिहार, समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देश
प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम दुरती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार सुबह सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए समस्या निवारण शिविरों एवं स्टालों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए तथा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम ।