चंदौसी: कस्बानरौली के मोहल्ला मनसा देवी में गैंग के लीडर महिपाल की अवैध संपत्ति की कुर्की, दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
गैंग के लीडर महिपाल पुत्र जयराम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्की की कार्रवाई ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर के साथ सार्वजनिक रूप से की गई, ताकि लोगों को इसकी जानकारी दी जा सके। बताया गया कि आरोपी ने बीते समय में अपराध और अवैध तरीकों से संपत्ति अर्जित की थी। इसी के तहत उसकी पत्नी लक्ष्मी के नाम खरीदे गए प्लॉट पर भी कुर्की की है