पूर्णिया पूर्व: एचपीवी का वैक्सीन लगने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज जारी
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
पूर्णिया में एचपीवी वैक्सीन लगाते ही स्कूली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की तबीयत बिगड़ते ही वैक्सीनेशन रोक दी गई। आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मोहनलाल बजाज गर्ल हाई स्कूल की है। छात्रा की पहचान गुलाबबाग मोहनकुंडा वार्ड-4 निवासी मो. आरिफ की बेटी आलिया परवीन के तौर पर हुई है।