सिधौली: सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायल हुए व्यक्ति को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।