बेरमो: बेरमो कोयलांचल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
Bermo, Bokaro | Apr 14, 2026 बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थान, स्कूलों, विभिन्न पार्टी कार्यालय सहित कई स्थानों पर बाबा साहेब जयंती मनाई गई।समय लगभग तीन बजे बताया गया कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।