शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक और छुरे के साथ वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने वाहन चोर के रूप में कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सारिक पुत्र जरीफ को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे व निशानदेही पर 2 बाइकेें व एक अवैध छुरा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद बाइक में से एक के संबंध में 25 अप्रैल को गांव मन्ना माजरा निवासी मुर्शीत ने चोरी का केस दर्ज कराया था।