गुना नगर: पटेल नगर में ₹500 की उधारी के लिए जिगरी दोस्त पर ताबड़तोड़ चाकू मारने वाला दोस्त गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के पटेल नगर में 13 14 जून 2026 रात चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रवीण उर्फ भूरा रघुवंशी को कैंट पुलिस ने पकड़ लिया है। 15 जून को थाना प्रभारी ने कहा, 14 जून को फरियादी सोम करोसिया ने चाकू मारने की रिपोर्ट की। आरोपी को पुलिस ने सर्चिंग कर कुछ घंटे में गिरफ्तार किया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। आरोपी को जेल भेजा गया है।