बख्तियारपुर: लोन बकाया रहने पर सेंट्रल बैंक ने चंपापुर स्थित हीरो बाइक शोरूम को प्रशासन की निगरानी में किया सील
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बकाया लोन की वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बख्तियारपुर के चंपापुर स्थित एक हीरो बाइक शोरूम को सील कर दिया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कई बार नोटिस भेजने और संपर्क करने के बावजूद ऋणी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन, बैंक को सख्त कदम उठाते हुए शोरूम को सील करना पड़ा।