मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में बुधवार रात विवाद के चलते दो भाईयों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आसकरन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक निमंत्रण से लौट रहे थे। घर पहुंचते ही पड़ोस में रहने वाले गुलाब, मेंदी, कुंवरलाल और बृजेश ने उसके साथ गाली गलौज