गिरिडीह: राजधनवार निवासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर सदस्यों में खुशी
राजधनवार निवासी मनीष राज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बरगंडा स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चंद्रवंशी के आवासीय कार्यालय में सोमवार को 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।