जबलपुर: पीएम मोदी की अपील का असर: राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ई-रिक्शा से पहुंचीं कार्यक्रम में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब नेताओं पर भी दिखने लगा है। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक आज सोमवार को सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पीएसओ के साथ इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा से रांझी से पनागर के लिए रवाना हुईं।