शिवपुरी नगर: दो महीने बाद बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में आए आंसू, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में कोतवाली पुलिस सफल
शिवपुरी जिले में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिटी सेंटर क्षेत्र से लापता हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।