बदायूं: राजीव कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- अमर्यादित बयानबाजी सपा की हताश मानसिकता का प्रमाण है
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूँ के भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी की आईटी सेल द्वारा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुर्मी समाज के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने.कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ संवाद, वैचारिक मतभेद और राजनीतिक आलोचना का सम्मान होना चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत एवं मर्यादाहीन टिप्पणियां नहीं।