बांधवगढ़: उमरिया पुलिस का बड़ा खुलासा: 24 घंटे में बोलेरो चोरी का पर्दाफाश
उमरिया पुलिस ने बोलेरो वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन और एसडीओपी पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जिला रीवा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई बोलेरो जप्त की