चंदौसी: गांव देवरा खेड़ा की रहने वाली शिकायतकर्ता ने पति के साथ पहुंचे जेठ और जेठानी पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया
संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा से पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला नीतू पत्नी विनीता निवासी देवरा खेड़ा ने अपने जेठ और जेठानी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रही थी, तभी उसके जेठ मौके पर पहुंचे और फसल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।