गुना नगर: नानाखेड़ी-उमरी रोड की सब्जी मंडी बनी मुसीबत,भारी भरकम वाहनों के बीच घंटों जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे लोगों में आक्रोश
गुना की नानाखेड़ी-उमरी रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण रोज़ाना भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही है। नई मंडी के लिए भूमि पूजन हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य धीमा होने से फिलहाल लोगों को इसी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।