नानपारा: रुपईडीहा की अपराध निरोधक टीम ने जनहित मुद्दों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बहराइच पहुंचकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े रूपईडीहा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई।