माधौगढ़: कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर बैठक संपन्न, एसडीएम और सीओ रहे मौजूद
आगामी त्योहार इंद-उल-अजहा और मोहर्रम को शांतिपूर्ण व पारंपरिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए दिन गुरुवार समय 6 बजे माधौगढ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य सीओ अम्बुज सिंह यादव की अध्यक्षता और कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।