देवघर: साइबर अपराध मामले में देवघर के छह युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी से पहले सदर अस्पताल में कराई गई मेडिकल जांच
साइबर अपराध से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज साइबर थाना पुलिस ने देवघर जिले के छह युवकों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले शनिवार दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल में चिकित्सा जांच कराई गई। साइबर थाना सरगुजा द्वारा सदर अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेज कर मेडिकल जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया