जबलपुर: जबलपुर में गैस संकट पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, कलेक्ट्रेट में हुई उच्च स्तरीय बैठक
जबलपुर में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़ और उपभोक्ताओं के बीच फैल रहे डर को शांत करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। हाल ही में गैस एजेंसी संचालकों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थिति को पैनिक होने से रोका जाए। भीड़ के प्रबंधन और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए था