पन्ना: पन्ना के बीटीआई चौराहे पर ट्रांसफार्मर में भड़की भीषण आग, 5 मिनट तक बरसते रहे अंगारे, मचा हड़कंप!
Panna, Panna | Jul 12, 2026 पन्ना के व्यस्त बीटीआई चौराहे पर आज रविवार सुबह 12 जुलाई को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। करीब 5 मिनट तक आसमान में धुएं का गुबार और चिंगारियां उठती रहीं। विस्फोट के डर से राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।