बेलछी: रासबाग़ गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल एक की हालत गंभीर
Belchhi, Patna | Jun 21, 2026 बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव के पास बाढ़–सकसोहरा मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा डीह गांव निवासी राजेश कुमार सहित सरकट्टी गांव के तीन अन्य लोग शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों क