बक्सर: बिहार सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए राहत: बक्सर से दानापुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 28 जून को 2:30 बजे प्रस्थान
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 28 जून रविवार को होने वाली परीक्षा के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बक्सर से दानापुर के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पांडेय के अनुसार, परीक्षा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक बक्सर के 13 केंद्रों पर होगी।