राजगढ़: राजगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूर्व विधायक से उनके कार्यालय पर की मुलाकात
राजगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर से उनके कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद है।