महाराजगंज: ग्राम पंचायत बमनौली में मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत
ग्राम पंचायत बमनौली के पास जंगल मे परतावल की ओर से घर लौट रहे एक युवक की ईंट भट्टे के पास शनिवार को 8 बजे मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । सड़क किनारे बाइक सवार युवक को पड़ा हुआ देख कुछ लोग पास गए तो पहचान कर घर के लोगो को सूचना दी।मृतक की पहचान धर्मेन्द्र मौर्या निवासी नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नम्बर 5 के रूप में की गई।