जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरगी हादसे में मृत नीतू सोनी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम 4 बजे कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रीमती सोनी का बरगी बांध में गुरुवार को हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश